भारतीय डाक विभाग, संचार मंत्रालय (Government of India) द्वारा मध्यप्रदेश पोस्टल सर्किल के अंतर्गत Gramin Dak Sevak (GDS) के विभिन्न पदों पर Recruitment Schedule-I, January-2025 के तहत भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के अंतर्गत Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) एवं Dak Sevak पद शामिल हैं। चयन बिना लिखित परीक्षा, मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
MP GDS Bharti 2026 Overview
बिंदु
जानकारी
विभाग / संगठन
भारतीय डाक विभाग (Department of Posts)
भर्ती का नाम
MP Gramin Dak Sevak Recruitment 2026
पद
BPM / ABPM / Dak Sevak
कुल पद (म.प्र.)
2120
भर्ती का प्रकार
ग्रामीण डाक सेवक (GDS)
आवेदन का माध्यम
Online
कार्य क्षेत्र
मध्यप्रदेश
आधिकारिक पोर्टल
indiapostgdsonline.gov.in
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम
तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
20/01/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
04/02/2026
Edit / Correction Window
05/02/2026 से 07/02/2026
मेरिट सूची
20/02/2026
पद विवरण एवं पद संख्या (Post-Wise)
पद का नाम
पद संख्या
Branch Postmaster (BPM)
अधिसूचना अनुसार
Assistant Branch Postmaster (ABPM)
अधिसूचना अनुसार
Dak Sevak
अधिसूचना अनुसार
कुल पद (म.प्र.)
2120
वेतनमान (TRCA – Time Related Continuity Allowance)
पद का नाम
TRCA वेतनमान
Branch Postmaster (BPM)
₹12,000 – ₹29,380
ABPM / Dak Sevak
₹10,000 – ₹24,470
वेतन, सेवा प्रकृति एवं करियर स्कोप
Gramin Dak Sevak नियमित केंद्रीय कर्मचारी नहीं होते, बल्कि GDS Rules, 2020 के अंतर्गत कार्य करते हैं। इन्हें TRCA + DA दिया जाता है तथा प्रत्येक वर्ष 3% वार्षिक वृद्धि का प्रावधान है। ग्रामीण क्षेत्र में सेवा अनुभव से भविष्य में डाक विभाग से जुड़े अन्य अवसर प्राप्त होते हैं।
MP GDS Bharti 2026 योग्यता (सभी पदों हेतु)
योग्यता / शर्त
विवरण
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
10वीं उत्तीर्ण (Maths एवं English अनिवार्य)
बोर्ड
मान्यता प्राप्त बोर्ड
स्थानीय भाषा
हिंदी – कम से कम 10वीं तक
अन्य योग्यता
Computer Knowledge, Cycling का ज्ञान
अतिरिक्त शर्त
पर्याप्त आजीविका का अन्य स्रोत होना आवश्यक
जॉब प्रोफाइल एवं स्किल आवश्यकता
BPM: Branch Post Office संचालन, IPPB सेवाएं, मार्केटिंग
ABPM: डाक वितरण, स्टांप बिक्री, BPM सहायता
Dak Sevak: मेल डिलीवरी, पोस्ट ऑफिस कार्य, IPPB सेवाएं
Computer Literacy, ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने की क्षमता एवं ईमानदारी आवश्यक है।
MP GDS Bharti 2026 : आयु सीमा (Age Limit)
आयु निर्धारण – आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार
न्यूनतम आयु
अधिकतम आयु
आयु में छूट
18 वर्ष
40 वर्ष
SC/ST – 5 वर्ष, OBC – 3 वर्ष, PwD – 10 वर्ष
MP GDS Bharti 2026 : आवेदन शुल्क ( Form Fee)
वर्ग
शुल्क
सामान्य / ओबीसी
₹100
महिला / SC / ST / PwD / Transgender
शुल्क नहीं
भुगतान माध्यम
Online (Debit / Credit / UPI / Net Banking)
चयन प्रक्रिया ( Selection Process )
चरण
विवरण
मेरिट सूची
10वीं के अंकों के प्रतिशत के आधार पर
दस्तावेज सत्यापन
चयन उपरांत
चिकित्सा परीक्षण
अनिवार्य
मेरिट सूची तैयार करने का आधार
मेरिट सूची 10वीं कक्षा के अंकों से तैयार की जाएगी। Grade / CGPA होने की स्थिति में 9.5 multiplier से अंक गणना की जाएगी। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
MP GDS 2026 आवेदन कैसे करें ?
चरण
विवरण
चरण 1
GDS Online Portal पर Registration करें
चरण 2
Division चुनें एवं Post Preference भरें
चरण 3
Photograph व Signature Upload करें
चरण 4
शुल्क भुगतान करें (यदि लागू हो)
चरण 5
आवेदन Submit कर Print सुरक्षित रखें
महत्वपूर्ण निर्देश
निर्देश
» एक अभ्यर्थी केवल एक Division के लिए आवेदन कर सकता है