कार्यालय प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) केवलाईरी, जिला–सिवनी (म.प्र.) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए अस्थायी शैक्षणिक व्यवस्था के अंतर्गत शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती पूर्णतः अस्थायी (Temporary Academic Arrangement) है और सीधे साक्षात्कार / आवेदन जमा के माध्यम से की जाएगी।
यह जानकारी जारी आधिकारिक सूचना पर आधारित है, जो पहले से कार्यरत शिक्षकों के लिए है।
MP Govt College Vacancy 2026 (Seoni) Overview
बिंदु
जानकारी
कार्यालय
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET)
स्थान
केवलाईरी, जिला–सिवनी (म.प्र.)
भर्ती का प्रकार
अस्थायी शैक्षणिक व्यवस्था
पद
शिक्षक (Teaching Post)
सत्र
2025–26
आवेदन का माध्यम
Offline
चयन का आधार
Academic Arrangement (Interview नहीं, व्यवस्था आधारित)
कौन आवेदन कर सकता है (Eligibility)
बिंदु
विवरण
कार्यरत स्थिति
अभ्यर्थी का सिवनी जिले के किसी शासकीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक होना अनिवार्य
न्यूनतम योग्यता
स्नातकोत्तर (Post Graduation) – न्यूनतम 50% अंक
व्यावसायिक योग्यता
B.Ed / M.Ed अनिवार्य
वरीयता
M.Ed योग्यता धारकों को विशेष वरीयता
आवेदन की अंतिम तिथि (Very Important)
विवरण
जानकारी
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि
05 जनवरी 2026
अंतिम समय
सायं 05:00 बजे तक
आवेदन स्थान
DIET केवलाईरी, जिला–सिवनी
समय
कार्यालयीन समय में
वेतन व्यवस्था (Salary – Official Clarification)
बिंदु
जानकारी
वेतन
पूर्ववत (जैसा वर्तमान पदस्थापना में है)
भुगतान व्यवस्था
चयनित शिक्षक का वेतन पूर्ववत रहेगा
उपस्थिति विवरण
प्रतिमाह मूल पदस्थापना संस्था को भेजा जाएगा
वेतन व करियर की वास्तविक स्थिति
यह कोई नई नियमित भर्ती नहीं है। यह Temporary Academic Adjustment है, जिसका उद्देश्य जिले में शैक्षणिक कार्य सुचारु रखना है। इससे स्थायी नियुक्ति / नई सर्विस का दावा नहीं किया जा सकता।