मध्य प्रदेश में छात्रावास अधीक्षक भर्ती को लेकर बड़ी और आधिकारिक जानकारी सामने आ चुकी है। खुद मुख्यमंत्री द्वारा 5000 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की जा चुकी है और इससे संबंधित राजपत्र (Gazette) पहले ही जारी हो चुका है। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो सरकारी सेवा, विशेषकर Tribal Welfare Department के अंतर्गत करियर बनाना चाहते हैं। इस लेख में हम आपको परीक्षा प्रक्रिया, योग्यता, पदों का विवरण, संभावित पैटर्न और नोटिफिकेशन टाइमलाइन सरल भाषा में समझा रहे हैं। (Mp Hostel Adhikshak Bharti 2026, Mp Chhatrawas Adhikshak Bharti 2026)
परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
विवरण
जानकारी
परीक्षा का नाम
MP छात्रावास अधीक्षक भर्ती
विभाग
जनजाति कार्य विभाग (Tribal Welfare Department)
पदों की संख्या
लगभग 5000+
भर्ती का आधार
राजपत्र नियम 2025
परीक्षा स्तर
राज्य स्तरीय
चयन प्रक्रिया
पात्रता परीक्षा → चयन परीक्षा → दस्तावेज़ सत्यापन
परीक्षा प्रक्रिया (Selection Process)
चरण
विवरण
चरण 1
पात्रता परीक्षा (Eligibility Test)
चरण 2
चयन परीक्षा (Selection Test)
चरण 3
दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण
न्यूनतम अर्हकारी अंक (राजपत्र के अनुसार)
पात्रता परीक्षा (Eligibility Test)
वर्ग
न्यूनतम अंक
आरक्षित वर्ग (SC / ST / OBC / EWS)
50%
अनारक्षित वर्ग (UR)
60%
चयन परीक्षा (Selection Test)
वर्ग
न्यूनतम अंक
सभी वर्ग (वर्ग अनुसार)
40% – 50%
नोट: न्यूनतम अर्हकारी अंक में अंतिम पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मानी जाएगी।
पदों का विवरण (स्वीकृत पद – Gazette आधारित)
पद का नाम
स्वीकृत पद
अपर संचालक
01
संयुक्त संचालक
02
संभागीय उपसंचालक
10
सहायक संचालक
20
अतिरिक्त सहायक संचालक
75
महाविद्यालय छात्रावास अधीक्षक / पूर्व प्रशिक्षण केंद्र
369
सीनियर छात्रावास अधीक्षक (तृतीय श्रेणी)
2726
जूनियर छात्रावास अधीक्षक
1965
कुल स्वीकृत पद
5178
सरकार द्वारा 5000 पदों पर भर्ती की स्पष्ट घोषणा की जा चुकी है।
शैक्षणिक योग्यता (Post Wise)
पद
न्यूनतम योग्यता
सहायक संचालक
Graduation
महाविद्यालय छात्रावास अधीक्षक
Post Graduation
सीनियर छात्रावास अधीक्षक
Graduation
जूनियर छात्रावास अधीक्षक
12वीं पास
न्यूनतम आयु: लगभग 21 वर्ष (अंतिम पुष्टि नोटिफिकेशन से होगी)
MP छात्रावास अधीक्षक भर्ती 2026 Syllabus
यह सिलेबस अन्य राज्यों की छात्रावास अधीक्षक भर्ती, पद की जिम्मेदारियों और राजपत्र नियमों के आधार पर तैयार किया गया है। आधिकारिक सिलेबस जारी होने पर इसमें बदलाव संभव है।
इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, अर्थव्यवस्था, विज्ञान के सामान्य प्रश्न
समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs)
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, सरकारी योजनाएँ, खेल, पुरस्कार, बजट
मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (MP GK)
MP का इतिहास, संस्कृति, जनजातियाँ, योजनाएँ, प्रशासनिक ढांचा
कंप्यूटर / ICT
Computer Basics, MS Office, Internet, Cyber Security, Digital India, Online Portals
गणित (Mathematics)
प्रतिशत, औसत, अनुपात, लाभ–हानि, साधारण ब्याज, समय और कार्य
तर्कशक्ति (Reasoning)
Analogies, Series, Coding–Decoding, Direction Sense, Blood Relation
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP)
Child Psychology, Adolescent Behaviour, Child Care, Educational Principles
बाल संरक्षण कानून (POCSO Act)
POCSO Act की मूल जानकारी, Child Safety, Hostel Responsibility
प्रबंधन एवं प्रशासन (Management)
Hostel Management, Leadership, Discipline, Record Maintenance
सिलेबस के आधार पर तैयारी कैसे करें
चूंकि अभी आधिकारिक सिलेबस जारी नहीं हुआ है, इसलिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले कॉमन और बेसिक विषयों पर पकड़ मजबूत करनी चाहिए। Hindi, English, GK, MP GK और Child Development जैसे विषय लगभग हर राज्य में पूछे जाते हैं। यदि अभी से इन विषयों की तैयारी कर ली जाती है, तो नोटिफिकेशन आने के बाद केवल updated syllabus पर फोकस करना आसान हो जाएगा। यही रणनीति चयन की संभावना बढ़ाती है।
तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
रोज़ाना 6–8 घंटे का Study Plan बनाएं
MP GK और Current Affairs पर विशेष फोकस रखें
Child Welfare, POCSO Act जैसे टॉपिक समझकर पढ़ें
Mock Tests और Revision को अनदेखा न करें
नोटिफिकेशन का इंतज़ार करके पढ़ाई शुरू न करें
नोटिफिकेशन और परीक्षा तिथि (Expected)
अपडेट
संभावित समय
Notification Date
जनवरी–फरवरी 2025
Exam Date
मार्च–अप्रैल 2025
हाल की परीक्षाओं के ट्रेंड के अनुसार नोटिफिकेशन के 1–2 महीने में परीक्षा हो सकती है।