मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा वर्ष 2026 में वन विभाग एवं जेल विभाग के अंतर्गत वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियां जारी की गई हैं। जारी आधिकारिक रिक्ति विवरण के अनुसार इन चारों पदों को मिलाकर कुल 1,679 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसमें वन रक्षक के 728 पद, क्षेत्र रक्षक के 169 पद, जेल प्रहरी के 757 पद तथा सहायक जेल अधीक्षक के 25 पद शामिल हैं। यह भर्ती 10वीं/हाईस्कूल योग्य उम्मीदवारों सहित स्नातक स्तर के अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर है।