Last Updated:

MPPSC Pre Result 2026 जारी, 3775 अभ्यर्थी देंगे मेन्स परीक्षा

By Amit
Published on: May 24, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परिणाम में कुल 3775 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए चयनित किया गया है। अब चयनित उम्मीदवार सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार MPPSC द्वारा 26 अप्रैल 2026 को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 1 लाख 55 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि लगभग 87 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

आयोग ने कुल 158 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद अब 3775 उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

वर्गवार पदों की स्थिति

भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए 41 पद, ओबीसी के लिए 42 पद, एससी के लिए 20 पद, एसटी के लिए 33 पद तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 20 पद निर्धारित किए गए हैं।

सितंबर में होगी मेन्स परीक्षा

MPPSC के अनुसार मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। इसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी कर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

पहले की तुलना में जल्दी जारी हुआ रिजल्ट

इस बार आयोग ने परीक्षा परिणाम कम समय में जारी किया है। परीक्षा के लगभग एक महीने बाद ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया, जिससे उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक समय मिल सकेगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

अभ्यर्थी MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार PDF में अपना रोल नंबर सर्च कर परिणाम देख सकते हैं।

Exam Notification 2026

Leave a Comment